दिल्लीराष्ट्रीय

NewDelhi News: उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक के पद पर अशोक माहेश्वरी ने कार्यभार किया ग्रहण

Advertisements

नई दिल्ली । अशोक माहेश्वरी ने गुरुवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक का कार्यभार ग्रहण किया । अशोक माहेश्वरी इससे पूर्व प्रमुख मुख्य सिग्नल व दूरसंचार इंजीनियर-पूर्व रेलवे के पद पर कार्यरत थे।बता दें कि अशोक माहेश्वरी भारतीय रेल सिग्नल इंजीनियर्स (IRSSE) के 1988 के अधिकारी हैं।माहेश्वरी ने जयपुर के मालवीया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT) से इलेक्ट्रॉनिक तथा कम्यूनिकेशन में इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त की है। अपने 32 वर्ष के सेवाकाल में अशोक माहेश्वरी को आधुनिक सिग्नलिंग, दूरसंचार तकनीक तथा इलेक्ट्रॅानिक व पैनल इंटरलॉकिंग प्रणाली इत्यादि में विस्तृत अनुभव प्राप्त है। अशोक माहेश्वरी को पूर्व रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे, मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे व पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का गहन अनुभव प्राप्त है। अशोक माहेश्वरी ने समस्तीपुर में मंडल रेल प्रबंधक के पद पर सेवाएं प्रदान की है। इसके अतिरिक्त माहेश्वरी ने उत्तर पश्चिम रेलवे पर मुख्य सिग्नल व दूरसंचार इंजीनियर/निर्माण, सचिव/महाप्रबंधक, उप मुख्यमुख्य सिग्नल व दूरसंचार इंजीनियर/दूरसंचार, वरिष्ठ मण्डल सिग्नल व दूरसंचार इंजीनियर/जयपुर व अजमेर में सेवाएं दी हैं। इन्हें डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में भी कार्य का उत्कृष्ट अनुभव प्राप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button