उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : भीमराव अंबेडकर की देन है नारी सशक्तिकरण: किशन दीक्षित

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। अंबेडकर जयंती के मौके पर समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश महासचिव व दक्षिणी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी किशन दीक्षित के द्वारा पीलीकोठी के दुल्लीगडही स्थित दलित बस्ती मे जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी एवं सूट वितरण कर बाबा साहब की जयंती मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव सपा नेता किशन दीक्षित ने बाबा साहब अंबेडकर के चित्र पर पुष्प चढाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर दलित, जरूरतमंद महिलाओं के बीच करीब एक हजार साड़ी-सूट का वितरण किया गया। इस मौके पर किशन दीक्षित ने कहा कि बाबा साहब का संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि अधिकारों की रक्षा करने वाली ताकत है। यह हर व्यक्ति को न्याय, बराबरी और आगे बढ़ने का अवसर देता है। महिला सशक्तिकरण पर किशन दीक्षित ने कहा कि आज जो नारी की स्थिति मजबूत दिख रही है, उसकी नींव बाबा साहब ने ही रखी थी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक यादव नायक, पूर्व पार्षद मनोज यादव, राहुल गुप्ता, राहुल यादव, पंकज जायसवाल समेत दर्जनों सपा कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button