उत्तर प्रदेश

Accident : अनियंत्रित होकर जिप पलटने से तीन लोगो की मौत

Advertisements

सिद्धार्थनगर । बुटवल क्षेत्र में एक जीप अनियंत्रित होकर खाई में पलट जाने से तीन लोगो की मौत हो गई। जबकि, एक व्यक्ति घायल हो गया। उसका भैरहवा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। मरने वाले सभी नेापाल के रहने वाले हैं। मिली खबर के
अनुसार, नेपाल के बुटवल उपमहानगर पालिका 11 निवासी रामप्रसाद शर्मा 56 वर्ष तिलोत्तमा नगर पालिका नंबर तीन की आशा श्रेष्ठ 57 वर्ष और यहीं की भगवती श्रेष्ठ 50 वर्ष की बुधवार की रात जीप से पाल्पा के पर्यटन स्थल नुवाकोट से आ रही थीं। बुटवल के पास अनियंत्रित होकर जिप खाई में गिर गई। हादसा देखकर नेपाल पुलिस के लोग मौके पर पहुंच गए। बुटवल पुलिस इलाका प्रमुख डीएसपी विजयराज पंडित ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच यात्रियों में से दो घायल हो गए। तीन की मौत हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button