दिल्लीराष्ट्रीय

NewDelhi News: शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने दो घंटे पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार

Advertisements

नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय ने शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दो घंटे की पूछताछ के बाद उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर नेता, मंत्री और कार्यकर्ता भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने सीएम केजरीवाल के घर के बाहर धारा 144 लागू कर दी है। वहीं सीएम केजरीवाल का फोन भी जब्त कर लिया है।दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय भी सीएम आवास के बाहर पहुंची हैं। जहां पहले से भारी संख्या में आप कार्यकर्ता मौजूद हैं। मेयर शैली ने कहा कि मामला कोर्ट में चल रहा है, अगली तारीख 22 अप्रैल तय की गई है। छापेमारी करने, गिरफ्तार करने, तलाशी लेने की इतनी जल्दी क्या थी। जिस तरह से यहां पुलिस तैनात की गई है। यह निंदनीय है। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल भी सीएम आवास पर पहुंचे हैं।
जहां उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि मनीष सिसौदिया को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अब तक 600 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वे चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की आवाज को दबाना चाहते हैं। दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं, एक विचार हैं। हम अंदर नहीं जा सकते क्योंकि भारी सुरक्षा तैनात है। हम यहीं इंतजार करेंगे। अगर एक लोकप्रिय सीएम को इस तरह से गिरफ्तार किया जाता है, तो उनके समर्थक पूरी दिल्ली से यहां आयेंगे । आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रवर्तन निदेशालय की टीम पूछताछ के लिए अरविंद केजरीवाल के आवास पर मौजूद है । मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं आरएएफ की टीम को भी तैनात किया गया है। वहीं आवास के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button