राष्ट्रीय

UK News: चार धाम यात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओ की हार्ट अटैक से मौत हो गई

Advertisements

बदरीनाथ। चार धाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ धाम में हार्ट अटैक से दो तीर्थ यात्री की मौत हो गई । बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी के अनुसार बृहस्पतिवार की रात धाम में दर्शन के लिए आए महेश कुमार 64 वर्ष निवासी विकासनगर, चंदौसी उत्तर प्रदेश को दिल का दौरा पड़ गया।

उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह परिजन शव को अपने साथ लेकर घर लौट गए।वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को मोहन सिंह मौर्य पुत्र रामजी निवासी ग्राम बछोड़ा जिला इन्दौर(मध्य प्रदेश) ने 112 पर सूचना दी कि उनके मामा रामेश्वर 85 वर्ष का माणा गांव के पास स्वास्थ्य खराब हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button