Varanasi : शालिनी यादव प्रकरण पर महिला कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, निष्पक्ष जांच और समान कार्रवाई की उठी मांग

Shekhar Pandey
वाराणसी। बीजेपी नेत्री शालिनी यादव द्वारा कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सुप्रिया श्रीनेत्र सहित अन्य नेताओं पर लगाये गए बेबुनियाद आरोपों को लेकर जिला/महानगर महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को गोलघर स्थित पराड़कर भवन सभागार मे प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। पत्रकारों को जिलाध्यक्ष अनुराधा यादव व महानगर अध्यक्ष पूनम विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि सोमवार की रात में पुलिस ने शालिनी यादव की फ्लैट से 9 लड़कियों और 4 युवकों को गिरफ्तार किया और दावा किया था कि स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी चल रही थी। जब सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ, तो जल्दबाज़ी में फर्जी एग्रीमेंट दिखाकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की जा रही है।
बीजपी नेत्री को कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाने से पहले यह स्पष्ट करना चाहिए की अगर पति के नाम से फ्लैट है तो क्या उसमे पत्नी का अधिकार नहीं होता है?, कांग्रेस द्वारा शालिनी यादव को पहले ही पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र एवं वाराणसी के महानगर अध्यक्ष के ऊपर लगाए गए आरोप मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश मात्र है। अरूण यादव के नाम फ्लैट है लेकिन संचालन कौन करता था? क्या पति-पत्नी अलग रहते हैं? यदि हाँ, तो कब से और इसका प्रमाण क्या है? आठ माह से सेक्स रैकेट चल रहा है क्या फ्लैट मालिक को कोई जानकारी नहीं थी ? फर्जी एग्रीमेंट बनाकर, दिखाकर सच नहीं छिपाया जा सकता। हमारी प्रशासन से मांग है की इस सेक्स रैकेट प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो और जिस प्रकार पूर्व की भांति फ्लैट अथवा भवन स्वामियों पर कार्रवाई की गई, उसी आधार पर इन दोनों पर भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाय।



