दिल्लीराष्ट्रीय

Top News : आम आदमी पार्टी अपनी आदत से मजबूर होकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर जनता व मीडिया को गुमराह कर रही है : बांसुरी स्वराज

Advertisements

नई दिल्ली । शराब घोटाले के आरोप में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए उन्हें अंतरिम जमानत दे दी। जिसको लेकर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो पर तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल को मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ देना चाहिए। सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा यह निर्णय केजरीवाल की जीत नहीं है।अदालत ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि केजरीवाल इस मामले में आरोपित हैं और ईडी के पास इसके साक्ष्य मौजूद हैं। आम आदमी पार्टी अपनी आदत से मजबूर होकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर जनता व मीडिया को गुमराह कर रही है। शुक्रवार को उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी थी। अदालत ने उनकी इस याचिका पर कोई राहत नहीं दी है। सुप्रीम कोर्ट ने यह पाया कि ईडी के पास उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य हैं। मामला बड़ी बेंच को भेजी गई है।इसलिए केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई में इशारा किया है कि जब भी कोई संवैधानिक पद पर बैठा हुआ व्यक्ति इस तरह के मामले में आरोपित होता है तो उसे अपने पद से त्याग पत्र देना चाहिए।इसके विपरीत केजरीवाल मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button