Varanasi : नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की कार्रवाई पर सवाल, कांग्रेस का दावा : अदालत ने बताया अवैध व दुर्भावनापूर्ण: राघवेंद्र चौबे

Shekhar Pandey
वाराणसी। अदालत ने यंग इंडिया (नेशनल हेराल्ड) मामले में श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी के ख़िलाफ़ ईडी की कार्रवाई को अवैध और दुर्भावना से ग्रसित करार दिया है। अदालत ने ‘फैसला’ दिया कि ईडी द्वारा दर्ज मामला उसके क्षेत्राधिकार से बाहर है, कथित आरोपियों पर कोई एफआईआर ही नहीं दर्ज है जिसके कारण कोई मामला ही नहीं बनता। मोदी सरकार द्वारा पिछले एक दशक से मुख्य विपक्षी दल के खिलाफ़, राजनैतिक प्रतिशोध और बदले की भावना से की जा रही यह कार्रवाई आज पूरे देश के सामने बेनकाब हो गई है।
इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का कोई मामला नहीं, अपराध से अर्जित कोई आय नहीं और संपत्ति का कोई हस्तांतरण भी नहीं, यह सभी निराधार आरोप जो निम्नस्तरीय राजनीति, द्वेष की भावना और सम्मान पर हमला करने की भावना से प्रेरित हैं, आज सब धराशायी हो गए। कांग्रेस पार्टी सदैव सत्य और हर भारतीय के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है, सत्यमेव जयते। वक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से वाराणसी कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहीं।



