उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : रुद्रा मुकुंद विलास के प्रांगण में श्री शिव महापुराण कथा के दौरान शिव पार्वती विवाह देख भक्त हुए भाव विभोर

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। नाटी इमली स्थित रुद्रा मुकुंद विलास परिसर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के चौथे दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का भव्य एवं मनोहारी प्रसंग प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव की बारात धूमधाम से निकाली गई, जिसका श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। वहीं माता पार्वती पालकी में विराजमान होकर विवाह स्थल पर पहुंचीं, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से जयमाल की रस्म संपन्न कराई गई। जयमाल के समय उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

विवाह प्रसंग के दौरान महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान शिव-पार्वती के चरण पखारकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा वाचक देवी कृष्ण प्रिया जी ने भावपूर्ण शैली में शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया, जिसे सुनकर श्रोतागण भाव-विभोर हो उठे।

कथा का शुभारंभ मुख्य यजमान राधे श्याम गुप्ता, रत्नेश जायसवाल, अमित अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, रवि अग्रवाल, हरिशंकर अग्रहरि, संदीप गुप्ता, संजय गुप्ता ‘गुरु’, सतीश कसेरा एवं सुनील निगम सहित अन्य श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button