उत्तर प्रदेशवाराणसी

चौरसिया महासभा चुनाव 2026: प्रदीप चौरसिया निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। अखिल भारतीय चौरसिया महासभा का आगामी सत्र 2026-2029 के लिए चुनावी प्रक्रिया 10 मई 2026 को होटल रमाडा (रामनगर रोड, कटेसर) में संपन्न हुई। इस दौरान चुनाव अधिकारी महेश कानडी उज्जैन, जगत नारायण चौरसिया सिंगरौली मध्य प्रदेश, सुरेश चौरसिया द्वारा आमसभा आयोजित की गई, जिसमे में पिछले तीन वर्षों में किये गये कार्यों का विवरण एवं आय-व्यय का लेखा-जोखा पूरे पारदर्शिता के साथ प्रस्तुत किया गया जिसका सभी ने कर्तल ध्वनी से स्वागत किया। इस मौके चुनाव अधीकारी महेश कानड़ी ने बताया कि नामांकन की अन्तिम तारीख 10 अप्रैल 2026 थी, जिसके अर्न्तगत अध्यक्ष के लिए प्रदीप चौरसिया्, महासचिव सुधीर चौरसिया व कोषाध्यक्ष पद हेतु नरेन्द्र नाथ चौरसिया ने अपना नामांकन दाखिल किया। विरोध में कोई नामांकन दाखिल नही होने चुनाव अधीकारीयों द्वारा जमा नामांकन फार्मों का गहन जाँच पड़ताल के बाद प्रत्याशियों को र्निविरोध घोषित कर निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान पूर्व मंत्री कैलाशनाथ चौरसिया द्वारा निर्वाचित पदाधिकारीयो को शपथ दिलाकर उन्हें दायित्वभार सौंपा गया। नवनिर्वाचीत टीम द्वारा चुनाव अधीकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया तथा राष्ट्रीय प्रभारी पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री टी एन चौरसिया को “भीष्म पितामह” सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से गंगाबाबू चौरसिया (पूर्व राज्यपाल सिक्किम), कैलाश नाथ चौरसिया (पूर्व मंत्री उ.प्र.) रामेश्वर चौरसिया (पूर्व विधायक नोखा बिहार), सुरेन्द्र चौरसिया (विधायक, रामपुर कारखाना), आलोक चौरसिया (विधायक, डाल्टेनगंज), डॉ प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय चौरसिया, देवकुमार चौरसिया, राजेन्द्र बनारसी, राजेश महतों सहित बडी संख्या मे चौरसिया समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button