Blog

काशी विश्वनाथ धाम में माता अहिल्याबाई होल्कर का पुण्य स्मरण, पुष्पार्चन व आरती आयोजित


वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से शनिवार 31 मई को श्रद्धेय माता अहिल्याबाई होल्कर का पुण्य स्मरण श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। इस अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम स्थित माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके सनातन धर्म के प्रति अतुलनीय योगदान को याद किया गया। मंदिर न्यास के अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने माता अहिल्याबाई को श्रद्धासुमन अर्पित किए। धाम परिसर में अर्चन और आरती का आयोजन भी हुआ, जिसमें सभी ने भावपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सनातन लोकचेतना को जीवंत बनाए रखने में माता अहिल्याबाई होल्कर का योगदान अतुलनीय रहा है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के इतिहास में कई बार आए संकट और पुनरोद्धार के दौर में वर्तमान स्वरूप को स्थापित करने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। मंदिर न्यास ने कहा कि सनातन परंपरा के महापुरुषों और मातृशक्ति की प्रेरणादायक गाथाओं को संरक्षित और जन-जन तक पहुंचाने के लिए न्यास निरंतर कार्यरत है। सनातन चेतना को जागृत रखने के इस दायित्व के निर्वहन के लिए न्यास पूरी निष्ठा के साथ प्रतिबद्ध है।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button