उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : भारत विकास परिषद नीलकण्ठ शाखा ने नए नेतृत्व के साथ किया नए सत्र का शुभारंभ

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। भारत विकास परिषद ‘नीलकण्ठ’ शाखा ने आठवें दायित्व ग्रहण समारोह ‘नव नेतृत्व-नव संकल्प’ को मुख्य अतिथि प्रोफेसर अनूप मिश्रा विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र डीएवी, बीएचयू के द्वारा विशिष्ट अतिथि कारगिल विजय के योद्धा अजय सिंह को सम्मानित करते हुए मनाया। शुभारम्भ माँ भारती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन तथा राष्ट्रगान के बाद प्रियांशी व आयुषी द्वारा गणेश वन्दना से हुआ। संचालन प्रांतीय गतिविधि सहसंयोजक सेवा नंदिनी सिंह, अध्यक्ष राकेश मौर्य एवं धन्यवाद ज्ञापन पूर्व सचिव प्रदीप श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर शाखा सदस्या श्रेया कश्यप की लिखी पुस्तक ‘ट्रेसिस द जर्नी विद इन’ का अतिथियों ने पुनः विमोचन किया। प्रान्तीय महासचिव सचिन अग्रवाल ने सत्र 26-27 के सदस्यों को लेपल पिन व किट देकर सदस्यता का संकल्प दिलवाया। प्रान्तीय अध्यक्ष हरीश वालिया ने अध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल, सचिव संजीव श्रीवास्तव व कोषाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह को दायित्व का शपथ दिलवाया। तत्पश्चात शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल ने गतिविधि संयोजक, महिला सहभागिता विभा मौर्य तथा गतिविधि संयोजक संपर्क, सेवा, संस्कार व पर्यावरण के दायित्वधारियों क्रमशः प्रियंका मिश्रा, राजीव गुप्ता, आहुति सिंह व सुनील अग्रहरि का दायित्व ग्रहण कराया। निवर्तमान व वर्त्तमान सचिव संजीव श्रीवास्तव ने वार्षिक रिपोर्ट तथा निवर्तमान कोषाध्यक्ष मंजू गौतम ने वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किए। निवर्तमान अध्यक्ष कमल कुमार सिंह ने वर्ष पर्यन्त सहयोग करने वाले सदस्यों को अध्यक्षीय सम्मान से सम्मानित किया। नए सत्र के दायित्वधारियों ने निवर्तमान अध्यक्ष कमल कुमार सिंह, सचिव संजीव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष मंजू गौतम व महिला सहभागिता गीता सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्य अतिथि ने परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए नए सत्र के दायित्वधारियों को शुभकामनाएँ दीं। सभी ने पूर्व अध्यक्ष महाबीर प्रसाद श्रीवास्तव को उनके अवतरण दिवस पर बुके भेंटकर बधाइयाँ दीं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव सुनील सिन्हा, उपाध्यक्ष विष्णु सेठ, वित्त सचिव विवेक तिवारी, राकेश मिड्ढा, विशाल कपूर, गिरीश गुप्ता, कमलेश सिंह, गतिविधि महिला सह-सहभागिता की सीमा श्रीवास्तव, ओम प्रकाश यादव, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, कुंवर भगत सिंह, अजय-किरण योगाचार्य, किरण यादव, अलंकार कुशवाहा, अमनदीप सिंह, आनन्द शर्मा, वन्दना शर्मा, ज्योती श्रीवास्तव, सरिता श्रीवास्तव, निशांत सिंह, आहूति सिंह, संतोष सिंह, सुरुचि सिंह, सीए अवधेश बरनवाल, डॉ अशोक कुमार गुप्ता, अनुज भार्गव, डॉक्टर अमित पांडेय, डॉक्टर सौम्या त्रिपाठी, रवीन्द्र वर्मा, राजेश सिंह, रंजन श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, उमाशंकर जायसवाल, पूनम जायसवाल, मिलन जायसवाल, सरिता जायसवाल, कीर्ति सिंह, रंजना गुप्ता, यशोदा बरनवाल, सोनिका गुप्ता, उषा सिंह, अभय, नीतू आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button