गणपति अक्स फाउंडेशन ने सखियों संग धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव, आकर्षा केजरीवाल बनीं तीज क्वीन

Shekhar pandey
वाराणसी। गणपति अक्स फाउंडेशन की ओर से सखियों संग तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। संस्था की संस्थापक ऋतु जैन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान गीत-संगीत, नृत्य, भजन और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संस्था की सदस्या स्मृति अग्रवाल ने महिलाओं को बढ़ती उम्र में होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय बताए और बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया।
मिसेज तीज क्वीन प्रतियोगिता में आकर्षा केजरीवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सरला गुप्ता द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं मिसेज गॉर्जियस का खिताब रोज़ी जैन और आशालता ने अपने नाम किया।
पंक्चुअलिटी गेम में प्रियंका ने प्रथम और दिव्या बाजपेई ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को संस्था की ओर से पुरस्कृत किया गया तथा सभी सदस्यों को तीज गिफ्ट प्रदान किए गए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में रोज़ी जैन, आशालता और दिव्या बाजपेई ने सुंदर नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। मनीषा अग्रवाल, दीप्ति अग्रवाल, उर्मिला गुप्ता और प्रियंका ने सावन गीत एवं झूला भजन प्रस्तुत कर समां बांधा। चुनार से आईं दीप्ति अग्रवाल ने भावपूर्ण भजन प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर कर दिया, वहीं प्रियंका ने अपनी मधुर आवाज में वृंदावन की झलक प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में दीप्ति अग्रवाल, शिल्पी सेठ, स्मृति अग्रवाल, शालिनी गौड़, कविता जैन, उर्मिला गुप्ता, मनीषा अग्रवाल, सरला गुप्ता, रोज़ी जैन, संगीता जैन, आशालता, प्रियंका, प्रिया शुक्ला और दिव्या बाजपेई, आरती शर्मा और गीता समेत संस्था की सदस्याएं मौजूद रहीं।
अंत में संस्था की संस्थापक ऋतु जैन ने सभी प्रतिभागियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।







