उत्तर प्रदेशवाराणसी

श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति के श्रीगणेश उत्सव समारोह में तीसरा दिन

Ashutosh pandey

Advertisements

वाराणसी। शेरवाली कोठी में श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय श्रीगणेश उत्सव समारोह में तीसरे दिन बुधवार को लालबाग का राजा की प्रतिमूर्ति श्रीगणेश जी के सम्मुख बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता तथा कौन बनेगा करोड़पति प्रतियोगिता में प्रतिभागी बन श्रीगणेश जी का आकर्षक चित्र बना कर सभी के मन को मोह लिया।
बुधवार की सुबह आचार्य श्री खुंठेजी महराज ने मराठी पद्धति से पूजा अर्चना किया। पूजा अर्चना में श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति के सलाहकार चंद्रशेखर शिंदे, उपाध्यक्ष अजीत पाटिल, मूसा मूलानी,सोनू पाटिल, मंत्री विनोद जाधव, शुभम् पाटिल, अध्यक्ष आनंद सूर्यवंशी, महामंत्री अन्ना मोरे, कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे ने श्रीगणेश जी पूजा अर्चना किया।


महाआरती उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के महामंत्री शैलेश वर्मा व समिति के सदस्यों ने किया।
सांयकाल चित्रकला प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता, कौन बनेगा करोड़पति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 127 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
प्रथम, द्वितीय, तृतीय विशिष्ट स्थान प्रतिभागियों को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र देकर मुख्य अतिथि ने किया।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डा रेणुका नागर (शिक्षा विद्), अमिता वर्मा (उप प्रधानाचार्य वनिता पब्लिक स्कूल), श्वेता तिवारी ( चित्रकला विद्), रविन्द्र नाथ मिश्र (वरिष्ठ प्रबंधक, कर्नाटका बैंक) रहे।
चोथे दिन गुरुवार को महाआरती सुबह, रात्रि 9 बजे, सांयकाल हल्दी कुमकुम, विजय वाल्मीकि ग्रुप द्वारा झांकी, छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान समारोह आयोजित है

समारोह में विशिष्ट अतिथि में सर्वश्री विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव, विकास प्राधिकरण वाराणसी सदस्य अम्बरीष सिंह भोला, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के कमल ठाकुर, अभिनव श्रेष्ठ, पार्षद अवनीश यादव श्रीगणेश जी के दरबार में हाजिरी लगाई।

कार्यक्रम का संचालन चक्रवर्ती विजय नावड़, धन्यवाद ज्ञापन अशोक शिंदे ने किया।

श्रीगणेश उत्सव समारोह में सर्वश्री माणिक राव पाटिल, सन्तोष पाटिल, सुहास पाटिल, तानाजी पाटिल,हणमंत राव मोरे, चंद्र शेखर शिंदे, आंनदराव सूर्यवंशी, अन्ना मोरे , हनुमान शिंदे, अजीत पाटिल,मूसा मूलानी (राजू), सोनू पाटिल, बजरंग शिंदे, सुनील शिंदे,रवि सेठ, विनोद जाधव, शुभम् पाटिल, वसंत तामखडे़, सुभाष जगताप , शंकर भगत, सन्तोष शिंदे, किशोर पाटिल, निखिल पाटिल,अक्षय माली, प्रकाश मिसाल, संतोष प्रकाश पाटिल,अशोक शिंदे, चक्रवर्ती विजय नावड़ ,डा कैलाश सिंह विकास, सचिन शाह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button