एपेक्स हॉस्पिटल वाराणसी में जीवनरक्षक तकनीक को नमन करते हुए विश्वकर्मा पूजन

Ashutosh pandey
वाराणसी। एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं पीजीआई, वाराणसी में भगवान विश्वकर्मा के पूजन के अवसर पर विभिन्न विभागों की अत्याधुनिक चिकित्सा मशीनों, उपकरणों एवं अस्पताल की आवश्यक तकनीकी प्रणालियों का श्रद्धापूर्वक पूजन किया गया। इन प्रणालियों के संचालन एवं रखरखाव में योगदान देने वाली बायोमेडिकल, इंजीनियरिंग, तकनीकी, नर्सिंग एवं सपोर्ट टीमों के समर्पण को भी नमन किया गया। रोगों की जाँच से लेकर उपचार, सर्जरी, गहन चिकित्सा एवं पुनर्वास तक मरीजों की सेवा में सहयोगी इन उपकरणों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं निरंतर स्वास्थ्य सेवा का संकल्प दोहराया गया।
इस अवसर पर गहन चिकित्सा एवं हृदय निगरानी – ICU/CCU/NICU/PICU में वेंटिलेटर, ECG मशीनें, डिफिब्रिलेटर एवं पेशेंट मॉनिटरिंग उपकरण, कार्डियोलॉजी विभाग में होल्टर मॉनिटरिंग सिस्टम, मेडिकल ऑन्कोलॉजी एवं कीमोथेरेपी में कीमोथेरेपी दवाओं की तैयारी हेतु बायोसेफ्टी चैंबर तथा स्कैल्प कूलिंग सिस्टम, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी में अत्याधुनिक Versa HD एवं Synergy रेडिएशन थैरेपी मशीनें, न्यूक्लियर मेडिसिन में PET-CT एवं गामा कैमरा स्कैन सिस्टम, ऑन्को रिहैबिलिटेशन में कैंसर मरीजों के पुनर्वास में उपयोग होने वाले विशेष उपकरण, डेंटल केयर में डेंटल चेयर एवं दंत चिकित्सा उपकरण। नेफ्रोलॉजी एवं डायलिसिस में डायलिसिस मशीनें एवं संबंधित जल शोधन प्रणाली, यूरोलॉजी स्क्रीनिंग में यूरोफ्लोमेट्री एवं यूरोडायनामिक जाँच उपकरण, गेस्ट्रोएन्टेरोलॉजी में ERCP एंडोस्कोप, एन्डोस्कोपी अल्ट्रासाउन्ड, आर्गन प्लाज्मा कोग्यूलेशन सिस्टम, ENT विभाग में एंडोस्कोपी एवं ऑडियोमेट्री सिस्टम, नेत्र रोग विभाग एवं आई OT में उन्नत नेत्र जाँच उपकरण एवं मोतियाबिंद सर्जरी हेतु फेको मशीनें, कार्डियक केयर में कैथलैब एवं कार्डियक ऑपरेशन थिएटर के अत्याधुनिक उपकरण, मेडिकल, सर्जिकल एवं सुपर स्पेशियलिटी ऑपरेशन थिएटर में O-arm, C-arm, उन्नत सर्जिकल माइक्रोस्कोप, लैप्रोस्कोप, रोबोटिक सिस्टम, ट्रांसप्लांट एवं अन्य सर्जिकल उपकरण, फिजिकल एवं ऑक्यूपेशनल थैरेपी में पेल्विक फ्लोर चेयर तथा फिजियोथेरेपी एवं दैनिक गतिविधियों के पुनर्वास में उपयोग होने वाले उपकरण, हाइपरबेरिक ऑक्सीजन थैरेपी यूनिट में HBOT चैंबर एवं संबंधित प्रणालियाँ, पैथोलॉजी एवं प्रयोगशाला सेवाओं में ऑटोमेटेड जाँच सिस्टम, हिस्टोपैथोलॉजी, मॉलिक्यूलर बायोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी एवं हीमेटोलॉजी के उपकरण, ब्लड सेंटर में रक्त संग्रहण, परीक्षण, प्रसंस्करण एवं सुरक्षित भंडारण, SDP के उपकरण, एडवांस्ड डिजिटल डायग्नोस्टिक्स में 3T MRI, 384-स्लाइस CT, डिजिटल एक्स-रे, USG, DEXA स्कैन एवं मैमोग्राफी मशीनें, CSSD एवं लॉन्ड्री में उपकरणों की सफाई एवं स्टेरिलाइजेशन की मशीनें तथा ऑटोमैटिक लॉन्ड्री मशीनरी, अस्पताल की आवश्यक तकनीकी एवं सुरक्षा प्रणालियाँ जैसे ऑक्सीजन प्लांट, वैक्यूम सक्शन सिस्टम, जेनसेट, सोलर पैनल, अग्निशमन प्रणालियाँ, इलेक्ट्रिकल पैनल एवं अन्य सहायक मशीनरी का विधिवत पूजन किया गया। इस अवसर पर एपेक्स के चेयरमैन ने विश्वकर्मा पूजन की की शुभकामनायें व्यक्त करते हुए प्रार्थना की कि कौशल, सृजन एवं तकनीक का प्रत्येक प्रयास मानव कल्याण और स्वस्थ जीवन को समर्पित रहे।







