उत्तर प्रदेशचंदौली
दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर नगर भ्रमण कर किया निरीक्षण

शुभम मोदनवाल
चंदौली । नगर पंचायत चकिया के गांधी पार्क परिसर से दुर्गा पूजा की तैयारियों के दृष्टिगत नगर भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की गई, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव,सीओ अजीत सिंह चौहान उपजिलाधिकारी विकास मित्तल, थाना प्रभारी चकिया संजय सिंह , कस्बा प्रभारी सुनील कुमार एवं नगर पंचायत चकिया के सम्मानित सभासद उमेश चौहान, बादल सोनकर, डॉ. रवि गुप्ता एवं राजू माली जी उपस्थित रहे।







