UP News: सुभासपा अध्यक्ष की मां जितना देवी का इलाज के दौरान निधन , सीएम योगी ने जताया शोक

मऊ। सुभासपा अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री की मां जितना देवी का गुरुवार की देर रात इलाज के दौरान निधन हो गया। उनकी मां का लखनऊ स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था।
उनकी हालत काफी दिनों से गंभीर बताई जा रही थी। सोशल मीडिया के माध्यम से ओमप्रकाश राजभर ने यह जानकरी दी।उन्होंने लिखा- मेरी मां अब इस दुनिया में नहीं रही । 85 वर्षीय जितना देवी की तबियत खराब होने पर उनका उपचार लखनऊ स्थित अस्तपाल में चल रहा था। इस बात की पुष्टि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के छोटे बेटे और सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने की।
बताया की उनकी दादी को फेफड़े से सम्बंधित समस्या होने पर उपचार किया जा रहा था। निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा। जितना देवी के चार बेटे हैं, जिसमे ओमप्रकाश राजभर वर्तमान में प्रदेश में कैबिनेट मंत्री है। वहीं, उनका नाती घोसी लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की माता जितना देवी के निधन पर शोक जताया और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। ओमप्रकाश की माता के निःधन की सूचना मिलने से जिले में सुभासपा पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी ।