उत्तर प्रदेशवाराणसी

जोन स्तरीय इंग्लिश मीडियम समागम 26 जुलाई को

Ashutosh pandey

Advertisements

वाराणसी-25- जुलाई । संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में 26 जुलाई रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मलदहिया सत्संग भवन पर विशाल जोन स्तरीय इंग्लिश मीडियम समागम का आयोजन किया गया है उक्त कार्यक्रम की जानकारी वाराणसी जोन के जोनल इंचार्ज श्री सिद्धार्थ शंकर सिंह जी ने देते हुए बताया कि युवाओं को भौतिक ज्ञान के साथ साथ आध्यात्मिक ज्ञान से जोड़ने के लिए मिशन ने इंग्लिश मीडियम सत्संग की स्थापना किया है। इसे विस्तार देने के लिए संत निरंकारी मिशन समय समय पर जोनल स्तर पर समागम का रूप देकर युवाओं को जोड़ने का प्रयास करता रहता है। उन्होंने कहा कि समागम में वाराणसी के अलावा गाजीपुर, चन्दौली, मिर्जापुर और सोनभद्र आदि जिलों के भी भक्तजन सामिल होंगे। इंग्लिश मीडियम समागम को चण्डीगढ़ से पधारे आदरणीय मोहित गुप्ता जी सम्बोधित करेंगे।
समागम में सभी प्रभु प्रेमी सज्जनों को सामिल होने की प्रार्थना भी किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button