उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : 9 नवम्बर को लक्सा में धूमधाम से मनाया जाएगा 42वां श्री श्याम महोत्सव

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। 42वां श्री श्याम महोत्सव, 9 नवम्बर को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। श्री श्याम बाल मंडल द्वारा आयोजित महोत्सव में देशभर के कई नामी-गिरामी भजन गायक अपने सुरों से श्याम प्रभु की आराधना करेंगे। उक्त जानकारी लक्सा स्थित मारवाड़ी समाज भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में संस्था के पदाधिकारियों ने दी। कार्यक्रम संयोजक महेश चौधरी, आनंद स्वरूप अग्रवाल, अंकित शर्मा एवं आकाश अग्रवाल, श्याम बाल मंडल अध्यक्ष संजीव अग्रवाल डब्बू, मंत्री अमित शर्मा, कोषाध्यक्ष पवन शर्मा, मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान, मीडिया प्रभारी सुरेश तुलस्यान ने संयुक्त रूप से बताया कि 42वां श्री श्याम महोत्सव लक्सा स्थित मारवाड़ी समाज भवन में 9 नवंबर को प्रातः से प्रभु इच्छा तक मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेंद्र गोयनका होंगे। स्वाग्ताध्यक्ष ओमप्रकाश मित्तल, विजय मोदी, अमित जैन, नवीन रुंगटा होंगे।

प्रातः संस्था संरक्षक सूर्योदय शास्त्री के नेतृत्व में रुद्राभिषेक किया जाएगा। आचार्य संजय हजारी द्वारा श्याम मनोहर लोहिया, कौशल जालान के नेतृत्व में 501 भक्तो द्वारा सुबह सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। दोपहर कृतिका अग्रवाल, मंजू शर्मा, प्रियंका शर्मा के नेतृत्व में महिला संगठन, मारवाड़ी युवा मंच गंगा, वरूणा, अन्नपूर्णा, विदिशा, उदया शाखा, मारवाड़ी महिला संगठन की पदाधिकारीयों द्वारा गजरा उत्सव, निशान महोत्सव उसके उपरांत 56 प्रकार का भोग प्रभु को चढ़ाया जाएगा। तत्पश्चात कलाकारों द्वारा भजनों की रसधार बहायी जाएगी। कलाकारों में मुख्य रूप से जयपुर के प्रख्यात भजन गायक दादा कुमार नरेंद्र, नवीन शर्मा, क्रतिनेय शर्मा, रोहित शर्मा, भवानी चौहान, कोलकाता से संजू शर्मा। कार्यक्रम का संचालन अशोक शर्मा उद्घोषक आकाशवाणी नई दिल्ली, स्थानीय मंडल श्री रानी सती श्याम भक्त मंडल, श्याम मंडल, श्री श्याम बाल मंडल आदि शामिल हैं। महोत्सव के लिए कोलकाता से आये कारीगरों द्वारा स्वदेशी फूलों से श्याम प्रभु की सिंहासन पर विराजमान कर अलौकिक झांकी सजाई जाएगी।

श्याम प्रभु को सवामणि का भोग लगाया जाएगा जो भक्तों को वितरण होगा। रात्रि में गंगा आरती की तर्ज पर प्रभु की आरती उतारी जाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से पुरुषोत्तम जालान, मनोज जाजोदिया, मनीष गिनोडिया, महेश अग्रवाल, जीतू मोहल्ले, किशोर खंडेलवाल, संजीव अग्रवाल जेएसके, कृष्ण दधीचि, नीरज महर्षि, दिलीप शर्मा, सुमित शर्मा, मनीष चौबे, प्रवीण, शिवम शर्मा, सोहम अग्रवाल, पम पम जायसवाल,अनूप केशरवानी, कृष्णकुमार शर्मा, अक्षत शर्मा, विद्याधर शर्मा, अजय बहादुर सिंह, अनिल सराफ, संदीप शर्मा एवं मंडल के सभी सदस्य शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button