उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : जे०एच०वी० मॉल स्थित रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराबकी बिक्री व पिलाने के मामले में दो गिरफ्तार

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, निष्पक्ष काशी । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा अवैध शराब की बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में 22 अगस्त को जे०एच०वी० माल में स्थित बारकोड रेस्टोरेंट में बिना वैध लाइसेंस के शराब परोसे जाने की सूचना पर थाना कैंट पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी कर दो अभियुक्तगण अबदुल्ला खाँ पुत्र तुफैल खाँ निवासी अहमदपुर थाना जाफराबाद जिला जौनपुर हाल पता एस 17/185 नदेसर थाना कैण्ट वाराणसी व शैलेश कुमार दूबे पुत्र स्व० छोटेलाल दूबे निवासी ग्राम अनिरुद्धपुर पश्चिम पट्टी थाना चील जिला मिर्जापुर को समय करीब 23.00 बजे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने मौके से 20 कैन बडवाइजर मैग्नम बीयर, 01 बोतल ब्लेण्डर प्राइड व 01 अदद पीतल का पैक मेजर (नपना) बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कैण्ट पुलिस द्वारा धारा 318 (4) बी०एन०एस० व 60 उ०प्र० आबकारी अधिनियम व 10 उ0प्र0 रेस्टरां (मदिरा का उपभोग) नियमावली 1952 पंजीकृत करते हुए अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टिम कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र, उ०नि० विकास सिंह, उ०नि० अभिषेक सिंह, का० नागेन्द्र कुमार, का० अजय कुमार सिंह आबकारी विभाग की टीम आबकारी निरीक्षक लक्ष्मीशंकर बाजपेयी सेक्टर-3 वाराणसी,आबकारी उप निरीक्षक अमित राज क्षेत्र-3, आबकारी उप निरीक्षक प्रदीप मिश्र क्षेत्र-2, आबकारी उप निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा सेक्टर-2, प्र०आ०सि० सिराजुद्दीन खाँ, आ० सि० रेशमा राजपूत, आ०सि० विनीत कुमार, आ०सि० प्रमोद कुमार शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button