दिल्लीराष्ट्रीय

Delhi News: आईपीएल 2024 मैच में धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए अय्यर पर 12 लाख रुपए का जुर्माना

Advertisements

नई दिल्ली । कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2024 मैच में धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपए का जुर्माना से दंडित किया गया है। ईडन गार्डन्स में हुए मैच में, केकेआर को 223/6 का विशाल स्कोर बनाने के बावजूद आखिरी गेंद पर दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स ने 224 रनों का पीछा करते हुए जोस बटलर के नाबाद शतक (60 गेंद पर 107) की बदौलत आईपीएल में सबसे सफल रन-चेज के रिकॉर्ड की बराबरी की। इंडियन प्रीमियर लीग के बयान में कहा गया है, ‘चूंकि न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था, इसलिए अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।’ हार के बाद, केकेआर छह मैचों में चार जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि आरआर ने सात मैचों में अपनी छठी जीत के बाद शीर्ष स्थान पर अपनी बढ़त मजबूत कर ली है।कोलकाता नाइटराइडर्स के सलामी बल्लेबाज सुनील नरेन ने ओपन करते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गजब बल्लेबाजी की। उन्होंने अपने टी20 करियर का पहला शतक जड़ा। नरेन ने 56 गेंदों का सामना कर 194 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंद में 109 रन बना डाले थे। नरेन ने अपनी पारी में 13 चौके और 6 छक्के ठोके।
राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जोस बटलर ने भी कमाल कर दिया। उन्होंने दमदार शतक जड़ते हुए राजस्थान रॉयल्स को मैच भी जिता दिया। बटलर ने आखिरी गेंद पर आरआर को मैच जिताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button