उत्तर प्रदेशगाज़ीपुर

Ghazipur News: सुरक्षा के पुख्ता प्रबध के बीच श्री रामनवमी पर श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

गाजीपुर। श्री रामनवमी पर बुधवार को सैकड़ों की संख्या में लोग भगवा वस्त्र लहराते और जय श्री राम का जयकारा के साथ शहर में श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई स्टीमरघाट से निकली इस शोभायात्रा में श्रीराम-लक्ष्मण एवं जानकी की झांकी आकर्षण का केंद्र रहा । शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी इस यात्रा में डीजे पर बज रहे गीतों से समूचा वातावरण गुंजायमान रहा। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शोभायात्रा स्टीमरघाट, लालदरवाजा, मिश्रबाजार, महुआबाग, विशेश्वरगंज होते हुए लंका तक गई। इसमें सैकड़ों लोग हाथों में भगवा ध्वज लिए चल रहे थे। बीच-बीच में युवा जयकारा भी लगाते रहे। भक्ति गीत वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। यात्रा में रथ पर सवार श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान का रूप धरे बाल पात्र आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा जिस-जिस रास्ते से गुजरी लोगों ने जय श्रीराम जयघोष के साथ पुष्प वर्षा कर उसकी अगवानी की। शोभायात्रा में जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के पुत्र अभिनव सिन्हा, एमएलसी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक सहित कई अन्य लोग शामिल थे। यात्रा के आगे उपजिलाधिकारी प्रखर उत्तम, क्षेत्राधिकारी सुधाकर पांडेय, प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली दीनदयाल पांडेय पुलिस कर्मियों के साथ चल रहे थे। शादियाबाद के भूमिधारिया साधु की कुटी से भी सैकड़ों रामभक्तों ने शोभा यात्रा निकाली। शाम को कुटी से गाजे-बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा में शामिल भक्त जय श्रीराम का नारा लगाते हुए चल रहे थे। श्रीराम, लक्ष्मण एवं माता जानकी का रूप धरे बच्चे रथ पर सवार होकर चल रहे थे। यात्रा राम-जानकी मंदिर से शादियाबाद थाना चौराहा होते हुए निकली। थानाध्यक्ष विजय कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मुस्तैद थे।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button