उत्तर प्रदेश

UP News: गृह कलह के चलते विवाहिता ने अपनी छह माह की बच्ची के साथ खुद को किया आग के हवाले__

Advertisements

हमीरपुर । मुस्करा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पहाड़ी के डेरा में गृह कलह से ऊब कर एक विवाहिता महिला ने अपनी छह माह की बेटी के साथ ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे आनन फानन में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां मौजूद चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। फिलहाल अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। बता दे की थाना मुस्करा के पहाड़ी डेरा निवासी उत्तम सिंह की पत्नी किरन 29 वर्ष ने सोमवार को सुबह 8 बजे घर में हुई कहासुनी के बाद बेटी आराध्या, 6 माह, को गोद में लेकर आग लगा ली । आनन-फानन परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा ले गए जहां मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज करने के बाद 80 प्रतिशत जला होने के कारण मेडिकल कॉलेज उरई के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई। सूचना पर मृतका की मां सुखवाती भी परिवारवालों के साथ मौके पर पहुंच गई। मां सुखवाती ने बताया कि मायके से अभी दो दिन पहले ही आई है। क्योंकि सोमवार को ही नातिन का मुंडन बेघाय बल्लाय के देवी मंदिर में करने जाना था। उत्तम की शादी चार वर्ष पूर्व जिला महोबा गौहरारी गांव निवासी भगवान सिंह राजपूत की पुत्री किरन के साथ हुई थी।

इंस्पेक्टर शशि पांडे ने बताया कि फिलहाल उनके पास तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button