राष्ट्रीय

Top : तिरुपति मंदिर में मची भगदड़, 4 श्रद्धालुओं की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

Advertisements

आंध्र प्रदेश । प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में बुधवार को वैकुंठ द्वार में दर्शन के लिए टोकन लेने के लिए मची भगदड़ से चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब श्रद्धालुओं को बैरागी पट्टीडा पार्क में कतार में लगने की अनुमति दी गई थी। हालात बिगड़ता देख तिरुपति पुलिस ने मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रित किया। मिली खबर के अनुसार वैकुंठ द्वार में दर्शन के लिए टॉकन की लाइन में करीब 4,000 लोग लगे थे। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तिरुपति में विष्णु निवासम के पास तिरुमाला श्रीवारी वैकुंठ द्वार में दर्शन के लिए टोकन लेने के लिए हुई भगदड़ में चार श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस घटना से बहुत दुखी हैं। मुख्यमंत्री ने घटना में घायलों को दिए जा रहे उपचार के बारे में अधिकारियों से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री समय-समय पर जिला और टीटीडी अधिकारियों से बात करके मौजूदा स्थिति से अवगत हैं। मुख्यमंत्री ने उच्च अधिकारियों को घटना स्थल पर जाकर राहत उपाय करने का आदेश दिया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button