दिल्ली

NewDelhi News: भारत निर्वाचन आयोग द्वार लोकसभा चुनाव 2024, की तारीखों का एलान , दिल्ली समेत पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू

Advertisements

नई दिल्ली । भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान कर दिया है। दिल्ली एनसीआर में 11 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इन 11 सीटों पर सबकी नजर रहेगी। पिछले दस वर्षों से इन सीटों पर भाजपा का कब्जा है।
चुनाव आयोग की घोषणा के बाद पूरे देश में चुनावी महौल बन गया है। दिल्ली में सात और नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में एक-एक सीट है। दिल्ली एनसीआर में छठे चरण में मतदान होगा। इसी के साथ ही दिल्ली समेत पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। यह चुनाव सात चरणों में संपन्न होगा और चार जून को चुनाव के नतीजे घोषित होंगे।चरण तारीख सीट ,पहला चरण 19 अप्रैल 102 ,दूसरा चरण 26 अप्रैल 89 ,तीसरा चरण 7 मई 94 चौथा चरण 13 मई 96 ,पांचवां चरण 20 मई 49, छठा चरण 25 मई 57 ,सातवां चरण 1 जून 57 गुरुग्राम लोकसभा सीट के चुनाव को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। गुरुग्राम लोकसभा चुनाव में गुरुग्राम, रेवाड़ी और मेवात क्षेत्र के 24 लाख 94 हजार 44 मतदाता मतदान करेंगे।फरीदाबाद लोकसभा सीट पर 16 लाख 96 हजार 789 मतदाता मतदान करेंगे। इसमें 23 हजार 163 युवा शामिल हैं। वोटरों की संख्या के मामले में तिगांव विधानसभा क्षेत्र नंबर-1 पर है। यहां से भाजपा ने कृष्णपाल गुर्जर को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button