राष्ट्रीय

Top News : श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल सुरंग हादसे में फंसे आठ लोगों को बचाने के लिए बचाव अभियान जारी

Advertisements

हैदराबाद । तेलंगाना के श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) सुरंग हादसे में फंसे आठ लोगों को बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है। जिनमें दो इंजीनियर दो ऑपरेटर और चार मजदूर शामिल है। बचाव दल हर संभव प्रयास कर रहा हैं। लेकिन हालात बेहद चुनौतीपूर्ण बने हुए है। इस संबंध में राज्य के मंत्री जुपल्ली कृष्णा राव ने कहा कि फंसे हुए लोगों के जीवित बचने की संभावना बहुत कम है। रैट माइनर्स की टीम तैनात है उत्तराखंड के सिल्कयारा सुरंग बचाव अभियान में शामिल रहे रैट माइनर्स की टीम को राहत कार्यों में लगाया गया है। मंत्री ने बताया कि कीचड़ और मलबे के कारण बचाव कार्य मुश्किल हो गया है और तीन से चार दिन का समय लग सकता है। सुरंग में 25 फीट तक भरा पानी सुरंग का नौ मीटर व्यास का हिस्सा लगभग 25 फीट तक कीचड़ से भरा हुआ है। जब बचाव दल ने फंसे लोगों के नाम पुकारे तो कोई जवाब नहीं मिला। सुरंग में ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन मशीन के निचले हिस्से में फंसे लोगों के लिए यह चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। मलबा हटाने के लिए मशीनें तैनात हैं बचाव कार्य के लिए कई मशीनों की मदद ली जा रही है। सुरंग खोदने वाली टीबीएम मशीन का वजन सैकड़ों टन है, जो ढहने और पानी के तेज बहाव से 200 मीटर तक बह गई। मलबा हटाने के लिए ‘कन्वेयर बेल्ट’ को बहाल किया जा रहा है। फंसे लोगों की पहचान इस हादसे में उत्तर प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और झारखंड के आठ लोग फंसे हुए हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button