राष्ट्रीय
सिगनल न मिलने की वजह से दो मालगाड़ी टकराई, मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी

फतेहपुर । खागा कोतवाली क्षेत्र के पंभीपुर रेलवे स्टेशन के समीप दो माल गाड़ियों में टक्कर से गार्ड डिब्बा और इंजन पटरी से उतर जाने से ट्रेन सेवा हुआ प्रभावित । बता दे कि सिग्नल न मिलने के कारण खड़ी थी एक मालगाड़ी, दूसरी मालगाड़ी से टकराई जिससे रेलवे की अप लाइन बाधित हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं।



