कबीरचौरा एमसीएच विंग में भव्य रक्तदान शिविर, मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिवस पर 440 यूनिट रक्त संग्रह

Shekhar pandey
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजकीय महिला जिला चिकित्सालय (एमसीएच विंग) कबीरचौरा में भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिंदू युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए कुल 440 यूनिट रक्तदान किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, विशिष्ट अतिथि पातालपुरी मठ के महंत बालक दास महाराज एवं प्रदीप अग्रहरि महानगर अध्यक्ष (भाजपा) ने युवाओं से सेवा कार्यों के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी एवं वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला ने कहा कि सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजहित के ऐसे आयोजन आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील सिंह, आशुतोष सिंह, मनीष मिश्रा, सुनील कुशवाहा, अजय सिंह, सन्नी गुप्ता, रुद्र पांडे, ओमप्रकाश जायसवाल, अश्वनी गुप्ता, नीतीश सिंह( रौनक), मनीष वर्मा, दिनेश अग्रहरि, मनीष वर्मा, विकाश जैन, रजनीश कन्नौजिया एवं विभिन्न सामाजिक संगठन के लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।







