मोदी के 76वें जन्मदिवस पर व्यापारियों ने बांटे 76 किलो लड्डू

Shekhar pandey
वाराणसी, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर मैदागिन स्थित मालवीय मार्केट में व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों की ओर से विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की खुशी में 76 किलो लड्डू वितरित कर लोगों का मुंह मीठा कराया गया।
कार्यक्रम में मालवीय मार्केट के साथ गुरु नानक मार्केट, नेहरू मार्केट और कृपलानी मार्केट से जुड़े व्यापारी एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों के बीच आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।
आयोजकों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस को विशेष रूप से मनाने के लिए 76 किलो लड्डू वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मालवीय मार्केट स्थित पीपल बनारस रेस्टोरेंट, दुकान संख्या 22 एवं 23 के पास आयोजित हुआ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी, स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन मालवीय मार्केट ग्रुप, गुरु नानक मार्केट, नेहरू मार्केट एवं कृपलानी मार्केट के संयुक्त सहयोग से किया गया।







