राज्यराष्ट्रीय

लोकसभा निर्वाचन की उड़नदस्ता टीम ने चेकिंग के दौरान 50 लाख नगदी किया बरामद

रायपुर । लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती इलाकों में लगातार सर्च अभियान के दौरान रायगढ़ पुलिस ने इनोवा गाड़ी से 50 लाख नगदी बारामाब किया है। वहीं कार सवार ने जब्त रकम के संबंध में किसी तरह का संतुष्ट जवाब नहीं दिया। इस पर पुलिस ने नगदी रकम जब्त कर इसकी जानकारी इनकम टैक्स विभाग को दे दी है। बता दे की लोकसभा निर्वाचन की उड़नदस्ता टीम ने चेकिंग के दौरान मेडिकल कालेज रोड पर एकताल में बंजारी मंदिर के पास टोयोटा इनोवा कार को रोका। चेकिंग करने पर कपड़े का काला थैला मिला, जिसमें 50 लाख नकदी रकम मिली थी। पुलिस द्वारा कार सवार व्यक्तियों से पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने रकम को बरामद कर मामले को इनकम टैक्स विभाग को सौंप दिया है। बता दें कि अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक कार उड़ीसा से आ रही थी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद से ही पुलिस जिले में आदर्श आचार सहिंता के अनुपालन के लिए अवैध सामग्रियों की रोकथाम के लिए लगातार सर्च अभियान चला रही है।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button