Blogजिलेदिल्ली

Delhi News: विश्वकप में रजत पदक जीतने वाली दुनिया के पूर्व नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी

Advertisements

नई दिल्ली । तीन बार की ओलिपियन रिकर्व तीरंदाज दीपिका ने इस साल एशिया कप में भी पदक जीता है । शंघाई में हाल ही में हुए विश्व कप में रजत पदक जीतने वाली दुनिया की पूर्व नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी को पेरिस ओलिंपिक से पहले टारगेट ओलिंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) में फिर शामिल किया गया है। दिसंबर 2022 में मां बनने के बाद पिछले साल पूरे सत्र में बाहर रही दीपिका ने हाल ही में वापसी की है।

वह घरेलू के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा खेल रही है । अभी तक पुरुषों के व्यक्तिगत वर्ग में सिर्फ धीरज बोम्मादेवरा ओलिंपिक के लिये क्वालीफाई कर सके हैं। आखिरी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट तुर्की के अंताल्या में 15 और 16 जून को होगा। खेल मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार तीरंदाज मृणाल चौहान को भी टॉप्स विकास ग्रुप में शामिल किया गया है जबकि प्रवीण जाधव को विकास से कोर ग्रुप में डाला गया है। पैरा पावरलिफ्टर अशोक को भी कोर ग्रुप में रखा गया है।

मिशन ओलिंपिक सेल (एमओसी) ने 133वीं बैठक में स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह, अभय सिंह और वेलावन सेंथिल कुमार को भी टॉप्स विकास ग्रुप में रखा है ताकि वे 2028 लॉस एंजिलिस खेलों की तैयारी कर सकें। भारत के वेलावन सेंथिल कुमार ने बाश ओपन चैलेंजर टूर्नामेंट जीता है। यह उनका प्रोफेशनल स्क्वाश एसोसिएशन टूर पर उनका आठवां खिताब है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button