राष्ट्रीय

बदख्शा में हुए बम विस्फोट में तीन की मौत पांच घायल

Advertisements

अफगानिस्तान । बदख्शां प्रांत में हुए भीषण बम विस्फोट में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, पांच अन्य लोग भी घायल हुए हैं। इस संबंध में तालिबान के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि विस्फोटकों से लदी एक मोटरसाइकिल में विस्फोट हुआ था। दहशतगर्दों ने फैजाबाद शहर में सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाया था। बदख्शां के कुछ नागरिकों ने अनुरोध किया है कि तालिबान क्षेत्र को सुरक्षित करने के अपने प्रयास बढ़ाएं।

घर में महिलाएं और बच्चे सभी डरे हुए हैं।मालदीव के वरिष्ठ मंत्री अहमद शियाम ने बुधवार को कहा, वे नहीं जानते कि चीन का हाई-टेक अनुसंधान जहाज उनके जलीय क्षेत्र में किस तरह की गतिविधियां कर रहा है। हालांकि, उन्होंने पूरा भरोसा जताया कि इसकी गतिविधियों से उनके देश को कोई नुकसान नहीं पहुंचने वाला है।

चीन के कथित शोध जहाज शियांग यांग होंग 3 ने माले में दो बार डॉकिंग करने और प्रस्थान करने से पहले तीन महीने मालदीव के आसपास बिताए हैं।
शियाम ने कहा कि चीनी पोत ने यहां जो कुछ भी किया है, वह मालदीव सरकार के सहयोग से किया गया है। हालांकि, इसकी अब तक उन्हें कोई जानकारी तक नहीं है। मालदीव की भारत महज 70 समुद्री मील दूरी के कारण इन चीनी पोतों की मौजूदगी भारत के लिए चिंता का विषय है।

चीन के इन कथित शोध पोतों को अक्सर जासूसी पोत के तौर पर देखा जाता है, जो सैकड़ों किलोमीटर के दायरे में कई तरह की जानकारियां जुटाने में सक्षम हैं। इसके अलावा मिसाइल व सैटेलाइट लॉन्चिंग व परीक्षण के डाटा भी जमा करते हैं। अमेरिका में जॉर्जिया प्रांत सीनेट के लिए चुनाव लड़ रहे भारतवंशी अश्विन रामास्वामी ने 2.80 लाख डॉलर से अधिक राशि जुटाई है।

राज्य स्तर पर यह काफी बड़ी राशि है। रामास्वामी (24) ने एक फरवरी से 30 अप्रैल के बीच अपने मौजूदा प्रतिद्वंद्वी शावन स्टिल की तुलना में 22 गुना राशि जुटाई है। पाकिस्तान की आडियाल जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को भी इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने उसी जेल में स्थानांतरित करने के आदेश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button