मध्यप्रदेशराष्ट्रीय

MP News: दामाद ने सासु मां पर चाकू से वार  कर उतारा मौत के घाट , हत्यारा दामाद चढ़ा पुलिस के हत्थे

Advertisements

मध्य प्रदेश । नौरोजाबाद थाना अंतर्गत जहरा गांव में एक दामाद ने अपनी सास पर चाकू से हमला कर उतार दिया मौत के घाट । इसके बाद 17 मई को पहुंचे, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डीसी सागर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दामाद के ऊपर तीस हजार का इनाम घोषित कर दिया । उन्होंने पुलिस को आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

इसके बाद नौरोजाबाद पुलिस की टीम ने आरोपी शंकर गुप्ता को उसके घर पर छापा मार कर गिरफ्तार कर लिया । आरोपी शंकर गुप्ता बुढ़ार जिला शहडोल में अपने घर पर छिपा हुआ था।

वह रात का फायदा उठाकर भागने की फिराक में था। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने घटना के संबंध में पूछताछ की। आरोपी शंकर गुप्ता ने अपराध करना स्वीकार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button