दिल्लीराष्ट्रीय

Delhi News: गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान किया जारी

Advertisements

नई दिल्ली । शिल्प हाट के निकट सेक्टर ,33 स्थित शिवालिक पार्क में शनिवार को भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के समर्थन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा होगी। यहां गृहमंत्री मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में साधेंगे। जनसभा में डॉ. महेश शर्मा के अलावा भाजपा के कई आला नेता भी मौजूद रहेंगे। वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। डायवर्जन प्लान के मुताबिक, शाम पांच से छह बजे तक और वीवीआईपी व वीआईपी के मूवमेंट के दौरान ट्रैफिक को रोककर गुजारा जाएगा। कुछ मार्गों पर शाम पांच से छह बजे तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। अमित शाह शाम करीब छह बजे बॉटनिकल गार्डन में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके सड़क मार्ग से जनसभा स्थल तक पहुंचेंगे।
डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने बताया कि बॉटनिकल गार्डन, सेक्टर-37, शशि चौक, सेक्टर 31-25 चौक, एनटीपीसी, इस्कॉन मंदिर व कार्यक्रम स्थल के आसपास के मार्गाें पर शाम पांच से छह बजे तक ट्रैफिक प्रतिबंधित या डायवर्ट किया जाएगा। कालिंदी कुंज से महामाया फ्लाईओवर और सेक्टर-37 की ओर आने वाले ट्रैफिक को सेक्टर-44 यूटर्न, छलेरा फ्लाईओवर से डायवर्ट कर गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।डायवर्जन के समय के दौरान आपातकाली न सेवाओं से जुड़े वाहनों को छूट दी जाएगी। दमकल, पुलिस, एंबुलेंस और गंभीर मरीजों को लेकर जाने वाले वाहनों को छूट दी जाएगी। डायवर्जन के दौरान वाहन चालक ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर मार्ग के बारे में जानकारी ले सकते हैं।खुर्जा, सिकंद्राबाद, बुलंदशहर की ओर से आने वाले वाहन दादरी से लाल कुआं होकर सेक्टर-62, मॉडल टाउन गोलचक्कर, सेक्टर-60 अंडरपास के ऊपर से बाईं ओर मुड़कर फेज-तीन थाना से यूटर्न लेकर शाॅप्रिक्स मॉल से गिझौड़ चौक, अरावली चौकी के सामने से होकर सुमित्रा अस्पताल के सामने होकर एडोब के पास बनी पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button