राष्ट्रीय

हमारे दरवाजे तोड़ तोड़ कर कांग्रेस के नेता बीजेपी में शामिल हो रहे है उससे भाजपा बहुत मजबूत होगी : मंत्री जोधपुर

Advertisements

जोधपुर । लोकसभा चुनाव का शंखनाद होने के बाद राजस्थान में सियासी गर्मियां तेज हो गई है। कांग्रेसी नेताओं का बीजेपी में शामिल होना और बीजेपी वालों का कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला अभी भी जारी है। जिस तादाद में कांग्रेसी बीजेपी में शामिल हुए हैं, भाजपाई खासे उत्साहित है। कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस पर जमकर तंज कसा। इस दौरान पत्रकारों ने मंत्री गजेंद्र सिंह से कांग्रेस के नेताओं के पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने को लेकर प्रतिक्रिया जानी चाही। इस पर उन्होंने हंसते हुए तंज किया और कहा कि हमारे दरवाजे तोड़-तोड़कर कांग्रेस के नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जितने लोग हमारी पार्टी में जुड़ेंगे। उससे भाजपा और मजबूत होगी। बीजेपी की ताकत बढ़ेगी। बता दें कि वागड़ क्षेत्र के महेंद्रजीत सिंह मालवीय के जाने बाद कांग्रेस के नेताओं में पार्टी छोड़कर बीजेपी ज्वॉइन करने की होड़ मची हुई है। अब तक दर्जनों कांग्रेसी नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने सोशल मीडिया पर बीजेपी को निशाना बनाते हुए एक पोस्ट की थी। इसके जवाब में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जोधपुर में जमकर पलट वार किया। उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि जिस चिरंजीवी योजना को लेकर ढिंढोरा पीटा जा रहा है। ऐसा कुछ नहीं है। 25 लाख का लाभ देने की बात एकदम झूठी है। 3 लाख रुपए से अधिक किसी भी व्यक्ति को लाभ नहीं मिला है और हमने चिरंजीवी योजना को बंद नहीं किया है। केवल उसका नाम बदलकर अपडेट किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button