पटनाबिहारराष्ट्रीय

Patna News : भीषण गर्मी से बेहाल बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर ,कई जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना

Advertisements

पटना। मौसम विभाग के अनुसार
भीषण गर्मी और लू से बेहाल बिहारवासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अगले तीन-चार दिनों में मानसून के आगमन के साथ ही उत्तर बिहार में मूसलाधार बारिश होगी।18-19 जून को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। दो-तीन दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ही लू की स्थिति समाप्त हो जाएगी। मौसम विभाग के डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के द्वारा शुक्रवार को अगले 19 जून तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि अनुकूल मौसमीय स्थिति के प्रभाव से पूर्वानुमानित अवधि में अच्छी बारिश की संभावना है ।

इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट के साथ लू की स्थिति समाप्त हो जाएगी। एक-दो दिनों में तापमान लूढक कर 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं पूर्वानुमानित अवधि में 20 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है।

शुक्रवार का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह में मिली राहत, दोपहर में उमस ने छुड़ाया पसीना शुक्रवार की सुबह मौसम पूरी तरह बदला रहा।बीते 24 घंटों में आसमान में बादल छाए रहे। इसके कारण लोगों को सुबह में थोड़ी राहत महसूस हुई। करीब 11 बजे तक लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि 11 बजे के बाद धूप निकलते ही एक बार फिर उमस से लोगों को पसीना छूटने लगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button