दिल्लीराष्ट्रीय

Delhi News: सुप्रीम कोर्ट ने अब्बास अंसारी को अपने पिता की कब्र पर फातिया पढ़ने का दिया इजाजत

Advertisements

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने जिला जेल में बंद अब्बास अंसारी को अपने पिता मुख्तार अंसारी की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ने की इजाजत दे दी है। मुख्तार अंसारी की कब्र पर 10 अप्रैल को फातिहा पढ़ा जाएगा, जिसमें उसका बेटा अब्बास अंसारी भी शामिल होगा। सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्देश में कहा कि अब्बास अंसारी को पुलिस हिरासत में कासगंज जेल से उसके गाजीपुर स्थित घर ले जाया जाएगा। पुलिस हिरासत में ही अब्बास अंसारी को 13 अप्रैल को वापस कासगंज जेल लाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्देश में कहा है कि अब्बास अंसारी को लेकर पुलिस की टीम आज ही शाम पांच बजे से पहले गाजीपुर के लिए रवाना हो जाए। कोर्ट ने 11 अप्रैल और 12 अप्रैल को अब्बास अंसारी को अपने परिजनों से मिलने की इजाजत दी है। कोर्ट ने अब्बास अंसारी को निर्देश दिया कि इस दौरान वह मीडिया से बात नहीं करेंगे। अब्बास अंसारी कासगंज की पचलाना जिला जेल में बंद है और जेल में होने की वजह से वह अपने पिता मुख्तार अंसारी के जनाजे में शामिल नहीं हो सका था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button